बिहार के समस्तीपुर जिले की बहुत ही दर्दनाक घटना। पूरे परिवार के पांच सदस्यों ने एक साथ किये आत्महत्या।।

 बिहार , कर्ज की वजह से फंदा लगाकर लटक गए एक ही परिवार के पाँच सदस्य ,जाँच में जुटी पुलिस


 बिहार में एक ही परिवार के पाँच सदस्यों ने एक साथ खुदकुशी कर ली । पाँचो सदस्यों का शव उनके घर मे फंदे से लटका हुआ मिला है ।घटना के बाद कई तरह की चर्चाएं जारी है । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । बताया जाता है कि आर्थिक तंगी से परेशान परिवार ने फंदे से लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली ।घटना बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र का है । जहाँ मऊ बाजीतपुर गांव में कर्ज की वजह से परेशान एक ही परिवार के पांच लोगों ने गले में फंदा डाल खुदकुशी कर ली है । मृतक की पहचान मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव के वार्ड संख्या चार निवासी मनोज झा (48 वर्ष), उसकी पत्नी सुन्दरमनी देवी (38 वर्ष), बेटा सत्यम कुमार (10 वर्ष), शिवम (8 वर्ष) और मृतक की मां सीता देवी के रूप में हुई है ।


रविवार की अहले सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की खुदखुशी की घटना की जानकारी मिलते ही पुरे इलाके में सनसनी फैल गई । देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई । मृतक के घर जुटे लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घर के अंदर जाकर एक ही कमरें में रस्सी के सहारे लटके शव को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।


 

एक ही परिवार के पांच लोगों की इस तरह से फंदा डालकर खुदकुशी करने की घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर ही इस तरह का कदम उठाया गया है । लोगों का यह भी कहना था कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर मृतक के परिवार वालों ने समूह से कर्ज के रूप में पैसा उठाए हुए था । पैसे वापस नहीं कर पाने की वजह से सभी ने इस तरह अपनी जिंदगी समाप्त कर ली है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।


Very-painful-incident-of-Samastipur-district-of-Bihar-Five-members-of-the-entire-family-committed-suicide-together.



Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post

ads