पूर्णिया में अग्निपथ के विरोध मे जम कर बवाल , छात्रों ने काफी उग्र प्रदर्शन किया । Live_repoting पूर्णिया से ..


 बिहार में 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार 17 जून की सुबह से ही अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन जारी है. बिहार के कई जिले में प्रदर्शन कर रहे कई युवाओं ने कई ट्रेनों में आग लगा दी है रेलवे ट्रैक पर टायर जलाकर विरोध करने लगे है. अब पूर्णिया में भी अग्रिपथ को लेकर हंगामा शुरू हो गया है. अब पूर्णिया के युवक भी सड़को पर उतर गए है और सड़क पर टायर जला कर अपना विरोध दर्ज कर रहे है.  

 छात्रों ने कटिहार पूर्णिया सड़क मार्ग को जाम कर दिया है। छात्र काफी आक्रोशित हैं और केंद्र सरकार से अग्निपथ जैसे नियमों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।छात्रों ने कहा कि 2 साल से वह लोग मेडिकल पास है लेकिन परीक्षा नहीं लिया जा रहा है जब यारों कटिहार पहुंचकर अधिकारी से बातचीत करते हैं तो कहा जाता है कि परीक्षा को रद्द कर दिया गया है परीक्षा कब होगी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इसी बात से छात्र आक्रोशित हैं। सड़क जाम की सूचना पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार सीओ सोनू भगत के साथ-साथ कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास में जुटे हैं। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है छात्र आक्रोशित हैं।

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم

ads