पूर्णिया में ट्रक पलटने से राजस्थान के 8 मजदूर की मौत........

 


पूर्णियाँ : जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर भयानक सड़क हादसा हुआ है। मजदूरों को लेकर जा रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिसमें 8 मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 8 लोग घायल हो गए है जिसमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाले सभी मजदूर राजस्थान के बताए जा रहे हैं

ये भी पढ़े...... Purnea University College list

ट्रक के अन्य घायल मजदूरों ने बताया कि वे लोग बड़े बड़े बोरबेल खोदने का काम करते है। सभी मजदूर अगरतल्ला से काम खत्म कर जम्मू जा रहे थे। रास्ते मे ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि ड्राइवर लगाकर ट्रक में कुल 16 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद ट्रक पलटने से लोहे के पाइप के नीचे सभी दब गए

मरने वालों में ईश्वर लाल, वाशु लाल, कांति लाला, काबा राम, मणि लाला, हरीश, दुष्यंत और एक अज्ञात है जो ट्रक का खलासी बताया जा रहा है। मरने वाले मजदूर राजस्थान के उदयपुर खैरवाड़ा गाँव के निवासी बताए जा रहे है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही जलालगढ़ और कसबा की पुलिस मौके पर पहुँच कर जेसीवी के माध्यम से पाइप को हटाकर शव निकालकर रही है। वही घायलों का इलाज जलालगढ़ उपस्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم

ads