कोचिंग में हुआ प्रेम
मुजफ्फरनगर में प्रेम की अजीब दास्तां देखने को मिली जहां बुआ अपने भतीजे से प्रेम कर बैठी दोनों एक साथ एक ही कोचिंग में पढ़ते थे और उसी दौरान एक दूसरे को दिल दे बैठे और शादी भी कर ली लेकिन इससे पहले लड़की के पिता उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा चुके थे। इसकी खबर प्रेमी जोड़े को लगी तो उन्होंने थाना पहुंचकर अपने प्रेम प्रसंग भी बात को स्वीकार कर और उन्होंने बताई की वो शादी कर चुके है। उसके बाद लड़की के परिवार वालों ने लड़की से नाता तोड़ लिया और वहां से चले गए। उसके बाद थाने में ही उनकी शादी कराई गई।
बताया जा रहा है कि लड़की सरिता कुमारी रिश्ते में युवक अखिलेश की फुआ लगती हैं. हालांकि, प्रेम में दोनों ने रिश्तों की परवाह किये बगैर शादी कर ली. 7 दिन पहले लड़की के पिता ने अखिलेश पर बेटी के अपहरण करने का आरोप लगाया था, लेकिन अब सरिता ने खुद थाने में आकर शादी की बात स्वीकार कर ली है. लड़की ने कहा कि वह बालिग़ हैं और अपनी मर्जी से शादी की है.

إرسال تعليق