#BREAKING : भारत में अचानक डाउन हुआ #Whatsapp :
दिवाली (Diwali 2022) के त्योहार के दिन की कुछ बातें हमेशा एक जैसी रहती हैं. पटाखों पर बैन, सोनपापड़ी का एक घर से दूसरे घर में ट्रांसफर और सेम टु यू का आदान-प्रदान. इन्हीं में एक बात और शामिल है. वो है वॉट्सऐप डाउन (WhatsApp Down), हर बार की तरह इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक दिन पहले दिवाली थी. लोगों ने धूमधाम से दीपोत्सव सेलिब्रेट किया. लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी. किसी को फोन करके तो किसी को वॉट्सऐप पर. वॉट्सऐप पर तो हैप्पी दिवाली और सेम टु यू मैसेज की बाढ़ आ गई.
लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp भारत में अचानक डाउन हो गया है और इसकी सेवाएं प्रभावित होने के चलते ढेरों यूजर्स परेशान हैं। दीपावली के त्योहार के अगले दिन अचानक कई यूजर्स मेसेज नहीं भेज पा रहे हैं और कुछ को अपने अकाउंट में लॉगिन करते वक्त भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी जल्द से जल्द इस परेशानी को फिक्स कर सकती है।
वेबसाइट्स या सेवाएं डाउन होने की जानकारी देने वाले और उन्हें ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector पर 20,000 से ज्यादा यूजर्स वॉट्सऐप में दिक्कत आने की जानकारी दे चुके हैं और बड़े क्षेत्र में मौजूदा खामी ने यूजर्स को प्रभावित किया है। यूजर्स को मेसेज भेजने, सर्वर कनेक्शन और ऐप के दूसरे हिस्सों में खामियां देखने को मिली हैं।

إرسال تعليق