पूर्णिया एसपी दया शंकर के सरकारी आवास में छापेमारी, सदर थानाध्यक्ष के मकान व पुलिस लाइन में भी रेड
Gaya 24x7 स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने पूर्णिया के एसपी दशायंकर के ठिकानों पर छापेमारी की है. पूर्णिया में एसपी के सरकारी आवास समेत दो अन्य जगहों पर छापेमारी चल रही है. पुलिस लाइन में भी ईओयू की टीम पहुंची है और रेड मारा है. वहीं सदर थाना के थानाध्यक्ष के किराये के मकान में छापेमारी की गयी है. आय से अधिक संपत्ति मामले में ये कार्रवाई की गयी है.छापेमारी टीम में बिहार मिलेट्री और बिहार सशस्त्र पुलिस के जवान भी शामिल हैं. विजलेंस की टीम ने अंदर जाकर छापेमारी की है.जानकारी के अनुसार, पूर्णिया में एसपी आवास के साथ-साथ पुलिस लाइन में भी रेड मारा गया है.
पुलिस लाइन में एसपी के गोपनीय शाखा के कांस्टेबल सावन कुमार के सरकारी आवास में छापेमारी करने टीम पहुंची. वहीं पूर्णिया के सदर थाना के थानाध्यक्ष के किराये के मकान में भी विजलेंस की टीम ने रेड मारा है.ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अलावा आर्थिक अपराध इकाई की टीम भी इस कार्रवाई में शामिल है. पूर्णिया एसपी के सरकारी आवास में एसयूवी की टीम तो पटना के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापेमारी कर रही है

إرسال تعليق